Monday , 27 July 2026

आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के भिवानी से हत्या का संनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर, निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सो रहे एक युवक की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर शुक्रवार रात को हत्या कर दी। परिजनों को शनिवार सुबह हत्या का पता चला और मामले की जानकारी झुप्पाकलां पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव का शनिवार दोपहर बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खून से लथपथ पड़ा था शव
झुप्पाकलां निवासी 22 वर्षीय सुनील अपने भाई देवीलाल के साथ गांव में पिछले पांच माह से नया मकान बना रहा था। उसका बड़ा भाई देवीलाल सिवानी राजकीय कॉलेज में बतौर प्रोफेसर लगा हुआ है। देवीलाल ने बताया कि उनका गांव में पुराना मकान है। जिसमें फिलहाल पूरा परिवार रह रहा है। उनके निर्माणाधीन मकान में प्लंबर का काम चल रहा था। रोजाना की तरह ही उसका छोटा भाई सुनील घर से खाना खाकर निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए चला गया था। सुबह जब गांव का ही प्लंबर निर्माणाधीन मकान में काम के लिए पहुंचा तो सुबह नौ बजे भी सुनील अपने बिस्तर से नहीं उठा था। इस पर प्लंबर ने सुनील की रजाई हटाकर देखा तो खून से लथपथ पड़ा था।

Read More Stories:

यह देख वह घबरा गया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी।  मृतक सुनील के भाई देवीलाल की शिकायत पर गांव के ही सचिन उर्फ शंकर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *