उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया गै जहां पर, 17 वर्षीया किशोरी की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। किशोरी का अर्धनग्न शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। परिवार समेत गांव के लोगों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने जानकारी होने पर केस दर्ज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला और कटराभोग चंद के पास एक गन्ने के खेत में छुपे आरोपितों में एक को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश में पुलिस लगी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
100 मीटर की दूरी पर मिला शव
थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी की मां ने बताया कि, उसकी बेटी शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे शौच जाने को कहकर घर से निकली थी। मगर काफी देर बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी बेटी का अर्धनग्न शव घर से 100 मीटर की दूरी पर यूकेलिप्टस के बागीचे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस के साथ ही पुलिस टीम को लगाया और खुद भी साथ चल दिए।
Read More Stories:
पुलिस ने पर आरोपितों की ओर से भी फायरिंग की गई। एसपी ने बताया कि, पुलिस मुठभेड़ में लौव्ववीरपुर गांव निवासी महेश यादव को गोली लगी और गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। उन्होने कहा कि, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
