मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला जारी है जहां पर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास करने के आरोप में 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने खुद इस मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि, इस घटना के बाद पुलिस ने राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर इस व्यक्ति को कल्याण योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभ को रोकने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि, दिव्यांग विवाहित व्यक्ति ने नौ साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और उसी दिन उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, जब यह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो इस दिव्यांग व्यक्ति ने उसे अपनी वीलचेयर को कुछ दूरी पर स्थित मंदिर तक धक्का देने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
Read More Stories:
लड़की ने आरोपी को धक्का दिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद वह दौड़कर अपने घर चली गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि, आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
