नेशनल डेस्क- वैसे तो दुनिया में बहुत से जीव है जो अपनी-अपनी खूबी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ होते है। उन्हीं में से एक है नन्हीं सी चिड़ीया। जी हां कभी आपने एक छोटी सी चीड़िया को घोंसला बनाते देखा है? अगर नही तो आज पह आपको वहीं दिखाने वाले हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीड़ियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी चीड़िया अपना घोसला बनाने में मशक्कत करती दिखाई दे रही है। आमतौर पर चीड़िया सर्दी, गर्मी और धूप से बचने के लिए अक्सर पक्षी घोंसला बनाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एस वीडियों के दौरान एक नन्ही और बेहद ही खूबसूरत चिड़िया घोंसला बनाने के लिए तिनका-तिनका जोड़ रही है। ये चिड़िया बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेड़ों की पत्तयों से तिनका निकालकर जमा कर रही है। एक-एक पत्तियों से वो तिनके को चोंच से निकालकर अपने पंखों के बीच में ही जमा कर रही है।
IPS अधिकारी ने वीडियो की थी पोस्ट
घोंसला बनाने के लिए तिनके को जमा करती नन्ही चिड़िया प्रकृति का बेहद ही अद्भुद उदाहरण है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, घोंसला बनाने के लिए एक नन्ही चिड़िया किस कुशलता के साथ मेहनत कर रही है। पत्तियों में से कुशलता के साथ घोंसला बनाने के लिए तिनके जमा करती खूबसूरत और रंग बिरंगी चिड़िया का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस सुंदर वीडियो को शुक्रवार को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। इसे पहले ही 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। दीपांशु काबरा ने पोस्ट में लिखा है कि इस पक्षी की गिनती प्रकृति के सबसे कुशल वास्तुकारों में की जा सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
