Monday , 27 July 2026

ईमानदार व पारदर्शी शासन देने में कामयाब हुए मनोहरलाल: सुभाष बराला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला फतेहाबाद में बनी 29 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। स्थानीय प्रशासन की ओर से बीडीपीओ कार्यालय परिसर में उद्घटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एंव सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बराला ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए सरकार के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पंहुचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का जोरदार स्वागत किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यायामशालाओं के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जिस भी गांव में खाली जगह पडी है वहां व्यायामशालाएं बनाई जाए। इसी के तहत 30 व्यायामशालाएं बनाई जाएगी। बराला ने कहा कि व्यायामशालाएं खोले जाने का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। जिसके चलते युवा वर्ग भी व्यायाम कर अपने शरीर को हष्ट-पुष्ट बना सकेगा तथा नशे जैसी बीमारी से दूर रहेगा। इस दौरान बराला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को उनके 64वें जन्मदिवस की बधाई दी। बराला ने कहा कि आस्ट्रेलिया मे ंजो खेल हुए उसमें से 66 मेडल भारत ने जीते थे। जिनमें से 22 मेडल हरियाणा प्रदेश को मिले थे यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। बराला ने कहा कि मां-बाप बच्चे को तैयार करता है तथा बच्चे दमखम लगाते है और सरकार अपनी पारदर्शी नीति से ऐसा वातावरण बनाती है जिससे बच्चो का खेलों की ओर ध्यान बढ़ता है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *