उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक युवती ने आरोप लगाया है कि, फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। वहीं, युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया फिर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उसे मारा पीटा गया और घर से भी निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती की फेसबुक पर रईस अंसारी नामक के युवक से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपना फोन नंबर दे दिया फिर बताचीत के साथ साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हो गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। वहीं, आरोपी युवक पश्चिम बंगाल युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया जहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Read More Stories:
मामले की जांच जारी
जब युवती ने शादी के बारे में युवक से कहा तो उसने धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने के लिए कहा जिसके बाद युवती तैयार हो गई और धर्म परिवर्तन करवा लिया। लेकिन, युवक ने तब भी उससे शादी नहीं की और रेप की घटना को अंजाम देता रहा। इस दौरान युवती को शक हुआ और रईस के घर प्रयागराज पहुंच गई तो उसे पता चला कि वो पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं आरोपी के भाइयों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीसीपी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
