Thursday , 10 September 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जुर्म छुपाने के लिए किया ये काम

छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हारान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस ने हत्या के बड़े मामले का खुलासा किया। बता दें, पुलिस ने युवके ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया और जुर्म छुपाने के लिए कोरोना टेस्ट कराकर अस्पताल में भर्ती हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोफे पर पड़ा मिला युवक का शव
वहीं मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म छिपाने के लिए वारदात के बाद खुद को अपने बच्चों के साथ कमरे में चली गई और उसे बाहर से बंद करवा दिया। ताकि लोगों को लगे कि किसी ने पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर युवक की हत्या की है। युवक का शव घर के हॉल में सोफे पर पड़ा था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Read More Stories:

जबकि, उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में थे और दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस की जांच में शुरू से ही मृतक की पत्नी पर शंका थी। लिहाजा पुलिस ने पत्नी को ही आधार बनाकर जब जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या करने की बात को स्वीकार किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *