पंचकूला,28 अगस्त : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा श्रम विभाग द्वारा श्रम निर्माण मजदूरों ( पंजीकृतों) को मंगलवार को पंचकूला में सिलाई मशीन वितरित की। अंत्योदय मेले के तहत 156 श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन दी गयी है, वहीँ कार्यक्रम के दौरान नायब सैनी ने सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने श्रमिकों से वोट तो जरूर हथियाये, लेकिन श्रमिकों के कल्याण के लिए कुछ नही किया।
इस दौरान एक महिला ने अपनी शिकायत श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी को दी जिसमें महिला ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु हो गयी थी जिसमें एक मीना नाम की महिला ने पीड़ित महिला से 8000 रुपए लेते हुए कहा कि वह सरकार की तरफ से 5 लाख की सहायता राशि दिलवाएगी। महिला की तरफ से जब राशि नहीं दिलवाई गयी तो इसकी शिकायत महिला ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी के समक्ष रखी जिस पर मंत्री जी ने पुलिस को मामले की जाँच के नर्देश दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
