बिहार डेस्क- बिहार के पटना नालंदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर जहरीली शराब पीने से 5 व्यक्तियों की मौत की घटना सामने आई है। पीड़ित परिजनों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। वहीं 3 व्यक्तियों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। एक प्राइवेट क्लीनिक में सभी का उपचार चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि, शराब पीने के बाद सभी की सेहत अचानक ख़राब होने लगी तथा मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
बिहार सरकार को कड़ी फटकार
वहीं, थानाध्यक्ष के बाद सदर डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर परिवार वालों से खबर ली। वहीं स्थानीय लोगों ने आस-पास के क्षेत्रों में चुलाई शराब बनाने की बात कही है। वहीं मानपुरा थाना क्षेत्र के हरगावा गांव में भी दो व्यक्तियों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ जस्टिस CJI एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने बिहार के शराब तस्करी से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
