Saturday , 25 July 2026

शादी के 9 महीने बाद ही विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के मुकुंदगढ़ थाना इलाके के डूमरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, दुदाना में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी, जिसके बाद विवाहिता के पिता ने, पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकुंदगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि, मृतका ने नौ महीने पहले ही लव मैरिज की थी। वहीं, मुकुंदगढ़ के थाना प्रभारी ने बताया कि, डूमरा के दूदाना का बास निवासी हेमलता 19 ने दोपहर को आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका के परिजन परिवार में किसी के निधन पर लोहार्गल गए हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

फंदे से लटक कर दे दी जान
पति विकास भी किसी काम से नवलगढ़ गया हुआ था। घर पर हेमलता अकेली थी। पति विकास के घर वापस आने पर हेमलता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। विकास ने हेमलता को फंदे से नीचे उतारा और अपने रिश्तेदार के सहयोग से उप जिला अस्पताल नवलगढ़ में लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों ने हेमलता को मृत घोषित कर दिया। सुसाइड की सूचना पर मुकुंदगढ़ पुलिस उप जिला अस्पताल पहुंची और विवाहिता के मायके पक्ष को सूचना दी।

मृतका हेमलता के पिता गांव सुलतानपुरा निवासी हरिसिंह जाट विवाहिता के पति विकास, ससुर शिशुपाल, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने व उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया, जिस पर डीएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि, मिली जानकारी के अनुसार मृतका ने पिछले साल ही लव मैरिज की थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *