Sunday , 26 July 2026

कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी, देश में एक्टिव मामले बढ़कर हुए 3, 71,363

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे जिसके चलते देश में कोरोना का विस्फोट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में कोरोना के 1,17, 100 नए मामले सामने आए। कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 3, 71,363 हो गए हैं। इन तमाम आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि, वे हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि, इस बार अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो पाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपात स्थिति के लिए रहें तैयार
केंद्र ने कहा कि, यह सुनिश्चित करना राज्यों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि, स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी ऑक्सीजन उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिये वो तैयार रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेंटिलेटर, पीएसए, ऑक्सीजन संयंत्र, ऑक्सीजन सांद्रकों, ऑक्सीजन सिलेंडरों सहित विभिन्न उपकरणों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की ताकि कोविड -19 महामारी से समय रहते और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Read More Stories:

केंद्र ने कहा कि, पीएसए संयंत्र सही से काम कर रहा है या नहीं, इसके लिए मॉक ड्रिल किया जाए। इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों तक ऑक्सीजन की पहुंच तय मानकों के अनुसार रहे। केंद्र ने कहा कि, सभी अस्पतालों में पीएसए संयंत्रों निगरानी राज्य करें और हर हाल में वेंटिलेटर की स्थापना सभी अस्पतालों में हो जाएं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *