नेशनल डेस्क: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। तो वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि, 24 घंटों में चक्रवाती तूफान जवाद के मजबूत होने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से वापस लौटने के लिए कहा गया है और 5 दिसंबर तक ओडिशा व आंध्र प्रदेश के हिस्सों में समुद्री इलाकों से दूर रहने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इन राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान जवाद का साया मडराने लगा है। चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश में चक्रवात से जुड़े हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहम बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मौजूदा हालात, तैयारियों और प्रभावित राज्यों के साथ समन्वय की जानकारी दी गई। उधर पश्चिम बंगाल में Cyclone Jawad के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने 8 टीमों को तैनात किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
