Sunday , 26 July 2026

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, जबरन करवाया गर्भपात

नेशनल डेस्क- उत्तरप्रदेश के बरेली से हैरानगी भरा मामला सामने आया है जहां पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से ये कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि, अब उससे मन भर गया है। यही नही इसके साथ ही प्रेमी ने प्रेमिका का जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसके पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी करने का बकायदा ढोंग रचाया, फिर उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित प्रेमिका ने इस मामले में आरोप लगाया कि उसके गर्भवती होते ही प्रेमी ने उससे मुंह मोड़ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि आरोपित जितेन्द्र मौर्य ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसी बीच प्रेमी को प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी हुई। प्रेमिका को शादी रचाने का भरोसा दिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

Read More Stories:

इसके बाद 20 दिसंबर वर्ष 2020 को आर्य समाज मंदिर में शादी का ढोंग रचा। आरोपित के मोबाइल से युवती को उसरकी सारी करतूत के बारे में पता चला कि आरोपित के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। सीओ सेकेंड के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर सुभाषनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *