हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक खास कदम उठाया है। सरकार प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कर रही है। इनमें डॉग स्क्वायड, सामान जांचने वाला स्केनर सिस्टम भी शामिल किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश की 7 बड़ी जेलें नॉन लीनियर जंक्शन मेटल डिटेक्टर से होंगी लैस
बता दें, सरकार प्रदेश की 7 बड़ी जेलों को नॉन लीनियर जंक्शन मेटल डिटेक्टर से भी लैस कर रही है। इस डिटेक्टर की मदद से विस्फोटक सामग्री, दीवार या फर्श में 1.5 फीट नीचे तक छिपाई गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को खोजा जा सकता है। इसके साथ ही बेल्जियम शैपर्ड स्नीफर की मदद से बंदी के पास या बैरक में रखे ड्रग्स या मोबाइल को खोज सकते है।
Read More Stories
- देश में ओमीक्रोन के अब तक सामने आए 161 केस, 80% केस बिना लक्षण वाले
- पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने शुरू किया आंदोलन, जानें क्या हैं मुख्य मांगें ?
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक के साथ मेवात में बन रही नई जेल के लिए उपकरण आये है। इन सभी जेलों के कर्मचारियों को इस उपकरण की ट्रेनिंग दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
