Saturday , 25 July 2026

तीन महीने पहले हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में

फरीदाबाद, 26 अप्रैल 2019 (सुनील चौधरी): तीन महीने पहले फरीदाबाद में दूध लेने जा रही महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें महिला की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक महिला की बहू का भाई है जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया । जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के बेटे ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद मृतक महिला अपनी बहू को परेशान करती थी। सास की हरकतों से तंग आकर मृतक महिला की बहु ने सारी बात अपने भाई को बताई।
बहन की परेशानी सुन भाई ने गुस्से में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन की सास को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। लेकिन मृतक महिला की बहू फ़िलहाल फरार बताई जा रही है।
वहीं आरोपी का कहना है कि इस हत्या की वारदात को अंजाम देने का आईडिया उसे सावधान इंडिया से मिला। बहन की आप बीती सुन भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *