उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद कविनगर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एनएच-9 पर स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में एक महिला 10वीं मंजिल से कूद गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि, कविनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी है। इसमें विनीत अपनी पत्नी नेहा के साथ रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
गुस्से में आकर 10वीं मंजिल से कूदी महिला
उन्होंने बताया कि, तड़के लगभग 3.30 बजे उनका उनकी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद उनकी पत्नी गुस्से में आकर 10वीं मंजिल से ही कूद गई। विनीत ने बताया कि, इसके बाद वे जल्दी से नीचे आए और पुलिस को सूचित कर नेहा को लेकर जल्दी से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल नेहा का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
