Sunday , 26 July 2026

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान-अगले चुनाव से पहले मैं सब के साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा

नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, अगले चुनाव तक यमुना नदी को साफ कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे अगले चुनाव में सब के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यमुना साफ रहनी चाहिए, 70 साल लगे इतना गंदा होने में ये तो दिन में ठीक नहीं होगा, अगले चुनाव से पहले साफ पानी में डुबकी लगवाऊंगा। उन्होंने दावा किया कि 2025 तक यमुना साफ कर लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम केजरीवाल ने ये कहा

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मैंने इस चुनाव में वादा किया था कि अगले चुनाव तक हम यमुना साफ कर देंगे। अगले चुनाव से पहले मैं आप सब के साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। ज़ुबान का पक्का हूं। अगले चुनाव के पहले यमुना ज़रूर साफ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने के लिए छह एक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *