पंजाब डेस्क: सीमा सुरक्षा बल के जवान देश पर किसी तरह की आंच ना आए, इसके लिएलगातार सीमाओं पर कड़ा पहरा लगाते रहते हैं। तो वहीं, बुधवार को पेट्रोलिंग के दौरान पाकिस्तान की ओर से आए एक नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि, तलाशी ली जाने पर उसके पास से उसका पहचान पत्र, एक एल्युमिनियम का डिब्बा और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। फिलहाल बीएसएफ इस मामले की जांच कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करता पाक नागरिक गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के फाजिल्का जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी नागरिक का नाम नजीब उल्ला खान बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान में मियां वाली गली जिला के मल्ला खेड़ा गांव का निवासी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
