नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामले फिर चिंता बढ़ा रहे हैं। तो वहीं गुरुवार को दो महीने बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,092 नए मामले आए हैं जबकि 509 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,181 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,89,583 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,39,529 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,20,28,825 हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए थे
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए थे जबकि 460 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 33,964 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। कोरोना के मामले में वृद्धि ने लोगों के साथ-साथ भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों को त्यौहार के मौसम में सावधान रहने के लिए कहा है एवं लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
