नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा के रखा हुआ है। देश में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामेन आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के साढ़े तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों से हर दिन रिकार्ड बन रहा है। अब तक किसी भी देश में एक दिन में कोरोना के इतने मामले नहीं आए हैं। इन नए मामलों के साथ अब तक कुल 1,73,04,308 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देश में फिलहाल 28 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,688 लोगों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,94,998 हो गई। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे 832 और दिल्ली में 350 लोगों की कोरोना से जान गई।

रविवार देर रात 11.30 बजे मिली ताजा जानकारी के अनुसार 24 घंटों में 3,52,541 नए मामले सामने आए। फिलहाल देश में 28,09,308 सक्रिय मामले हैं। संतोष की बात यह है कि इस दौरान 2,14,712 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 1,42,92,791 लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
