नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। घटना रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
घटना में घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा हैं। भद्राचलम से 3 गंभीर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। घटना में मारे गए जवानों के नाम धंजी, राजीव मंडल, धर्मेंद्र कुमार और राजमणि कुमार यादव बताए गए हैं।

Read More Stories
- अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलटी कार,परिवार के छह लोग घायल
- बेदह शर्मनाक: चाकू की नोंक पर बेटे ने मां के साथ किया बलात्कार, जानें पूरा मामला
मारे गए जवानों में से 3 जवान बिहार के रोहतास, भोजपुर, तेलूर व एक नाजिया वेस्ट बंगाल के निवासी थे। आरोपित रितेश रंजन भी जहानाबाद बिहार का रहने वाला है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि, आरोपी जवान ने ऐसा क्यों किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
