यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी राजनीतिक दल आगामी विधानसभा की तैयारियों को लेकर जोरों-शोंरो से जुट गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं- प्रियंका
इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिला गोरखपुर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की ही टीम है। लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मर जाऊंगी, लेकिन भाजपा से मिलावट नहीं करूंगी।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस ने रेलवे, हवाई अड्डे, सड़कों की स्थापना की। वे सब बेच रहे हैं। वे पूछते हैं कि हमने 70 साल में क्या किया। उन्होंने सिर्फ 7 साल में 70 साल की मेहनत बर्बाद कर दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
