Sunday , 26 July 2026

ट्रेन की चपेट में आए महिला समेत 3 बच्चे, पूरे इलाके में फैली सनसनी

बिहार डेस्क- बिहार के पटना से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, में बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है। ट्रेन गुजरने के बाद शव ट्रैक पर बिखर गया। एक साथ चार की मौत की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी तक नहीं हो पाई पहचान
बताया जा रहा है कि, ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला और बच्चों के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, मृत महिला शादीशुदा है। ऐसे में, ये तीनों बच्चे उसकी संतानें हो सकती है। महिला के गोद में छह माह की पुत्री, एक चार साल का पुत्र और एक छह वर्ष की लड़की थी।

Read More Stories:

जीआरपी के ने बताया कि, मृतक बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। जबकि एक बच्ची तो केवल छह माह की थी। महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई? इसकी भी जांच चल रही है। उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से बच्चों को लेकर अचानक ट्रेन आने पर कूद गई या फिर पार करने के दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई? इसका पता पुलिस लगा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *