Thursday , 10 September 2026

VIDEO: देखते ही देखते मंच पर आपस में भिड़ गए कांग्रेसी, जमकर हुई मारपीट

नेशनल डेस्क: ऐसा काफी बार देखा जाता है कि रैलियों में कार्यक्रमों में कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ जाते हैं। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब कांग्रेस कार्यकर्ता आमने- सामने आ गए हैं। यहां पर एक बार फिर कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल का मुद्दा उठा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश संगठन प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का के सामने ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) के समर्थक भिड़ गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर ये हाईवोल्टेज ड्रामा हो रहा वायरल

मंच से संबोधित कर रहे बाबा समर्थक पवन अग्रवाल ने ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री का मुद्दा उठाया तो बघेल के समर्थक इफ्तखार हसन भड़क गए और पवन अग्रवाल को धक्का देकर मारना शुरू कर दिया। यह देख भूपेश बघेल के कुछ और कार्यकर्ता मंच पर चढ़ आए और पवन अग्रवाल के साथ बदसलूकी करने लगे। सोशल मीडिया पर ये हाईवोल्टेज ड्रामा काफी वायरल हो रहा है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *