Tuesday , 28 July 2026

देश के सीनियर सिटीजन्स के लिए शुरू हुई ‘एल्डर लाइन’, मिलेगा ये फायदा

नेशनल डेस्क: देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। दरअसल, देश की पहली ऑल इंडिया टोल-फ्री हेल्पलाइन 14567 जारी की गई है। इसका नाम ‘एल्डर लाइन’ रखा गया है। इससे सीनियर सिटीजन्स को काफी फायदा मिलने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ नागरिक अब अपनी पेंशन से संबंधित जानकारी ले सकेंगे

बता दें, इस हेल्पलाइन के जरिए वरिष्ठ नागरिक अब अपनी पेंशन से संबंधित जानकारी और कानूनी मामलों पर जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही वह घर में होने वाले दुर्व्यवहार के मामलों में भी मदद ले सकेंगे। यह बेसहारा बुजुर्गों के लिए भी एक मदद का साधन बनेगा।

Read More Stories

इस हेल्पलाइन के जरिए सरकार का मकसद है कि वह सभी सीनियर सिटीजन की मदद कर सकें और उनके मन की चिंताएं दूर कर सके। इसके साथ ही उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी-मोटी परेशानी का भी हल हो सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *