नेशनल डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। जिससे देश का सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है। भारतीय पैरा एथलीट पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत 19 पदक जीतकर टोक्यो से लौटे जो अब तक खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। तो वहीं पीएम मोदी ने भारत के पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर गुरूवार को सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया।
सभी पदक विजेताओं ने अपने हस्ताक्षर वाला सफेद स्टोल प्रधानमंत्री को भेंट किया जो उन्होंने गले में पहन रखा था ।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
