Monday , 27 July 2026

सेना में भर्ती करवाने का झांसा दे लिए 3 लाख

सेना में भर्ती करवाने का लालच देकर लुटे 3 लाख रूपए। मामला अम्बाला छावनी के बोह इलाका वासी हिमांशु और जसविंद्र का है जिन्हे यमुनानगर रहने वाले अंकुश नामक युवक ने सेना में भर्ती करवाने का लालच देकर उनसे 3 लाख रुपए लिए और पैसे लेने के बाद न तो सेना में भर्ती करवाया और नहीं पैसे वापिस किए। इतना ही नहीं हिमांशु और जसविंद्र के बार बार फोन करने पर अंकुश ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया। बाद में जब तंग आकर हिमांशु और जसविंद्र अंकुश के घर पहुंचे गए तो अंकुश ने उनसे धीरे धीरे पैसे देने का वादा किया लेकिन आज तीन साल बीतने को है न तो अंकुश ने पैसे वापिस किए और न ही उन्हें नौकरी ही लगवाई जिससे परेशान होकर हिमांशु और जसविंद्र ने अंकुश के खिलाफ अम्बाला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जिसकी जांच पुलिस की अपराध शाखा के सपुर्द की गई। जाँच में दोषी पाए जाने पर थाना महेश नगर पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 406/420 IPC का मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जानकारी के अनुसार 2015 में हिमांशु और जसविंदर ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया था और फिजिकल टेस्ट वाले दिन वहीँ उनकी मुलाकात अंकुश से हुई। अंकुश ने अपने आपको सेना का अफसर बताते कहा कि अंबाला सेना भर्ती दफ्तर में उसकी अच्छी जान पहचान है, और उसने सेना में भर्ती करवाने का लालच दिया। भर्ती करवाने के लिए अंकुश ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये यानि कुल 3 लाख रुपये जुलाई 2015 में ले लिए और साल के अंत तक भर्ती करवाने का आश्वासन भी दिया पर तीन साल बीत जाने के बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापिस किए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *