हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, किसान करनाल में आंदोलन कर रहे हैं यह उनका प्रजातांत्रिक अधिकार है और हमारे अधिकारी उनके साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘संवाद किसी भी प्रजातंत्र का अभिन्न अंग होता है’
मंत्री विज ने आगे कहा कि, संवाद किसी भी प्रजातंत्र का अभिन्न अंग होता है, लेकिन जायज मांगे होंगी, वहीं मानी जाएंगी और किसी के कहने से किसी को फांसी नहीं चढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि, देश का आईपीसी अलग और किसानों का आईपीसी अलग है ऐसा नहीं हो सकता।
Read More Stories
- हवाईअड्डे पर साध्वी को चैकिंग के लिए रोका तो सामान देख दंग रह गए लोग, जानेंदे
- श में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, वैज्ञानिक लगातार दे रहे ये चेतावनी
हम सारे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे- विज
विज ने कहा कि, सजा जो दी जाती है वह दोष के अनुरूप दी जाती है, दोष पता करने के लिए जांच करानी पड़ती है और हम इसकी जांच निष्पक्ष तौर पर कराने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम सारे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे, उसमें किसान दोषी होंगे और उनके नेता दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई बनती होगी, तो वह कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
