Sunday , 1 November 2026

3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत हुई खराब, सीने में शुरू हुआ था दर्द

बॉलीवुड डेस्क:  एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। एक्टर की मौत की खबर हर तरफ आग की तरह फैल चुकी है। फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है कि, सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। टेलीवि़न इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा मनोरंजन जगत इस समय शोक में डूबा हुआ है। खबरें हैं कि, सिद्धार्थ की तबियत रात 3 से 3.30 बजे के बीच में बिगड़ी थी। अचानक सिद्धार्थ के सीने में दर्द शुरू हो गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत खराब हुई

सूत्रों के मुताबिक, ‘रात 3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत थोड़ी खराब हुई थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द शुरू हो गया था। एक्टर ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। जिसके बाद सिद्धार्थ की मां ने उन्हें पानी पिलाया। हालांकि, सुबह सिद्धार्थ उठे ही नहीं, उनकी मां ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की। जब एक्टर ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया तो उनकी मां डर गई और उन्होंने सिद्धार्थ की बहनों और फैमिली डॉक्टर को बुलाया। जिसके बाद सिद्धार्थ को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *