Sunday , 26 July 2026
पिंजौर में 4 जुलाई से मैंगो मेला 2025

पिंजौर में 4 जुलाई से मैंगो मेला 2025: 500 किस्मों के आम, सांस्कृतिक झलक और शिल्प का अनूठा संगम

चंडीगढ़/पिंजौर, 3 जुलाई: हरियाणा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में 4 जुलाई से शुरू होने वाला “मैंगो मेला 2025” एक बार फिर आम प्रेमियों और सांस्कृतिक विरासत के दीवानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में व्यवस्थाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 प्रशासन सख्त, तैयारियों में नहीं छोड़ी जा रही कोई कसर
एसडीएम कालका संयम गर्ग ने आज अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई, मोबाइल टॉयलेट, फॉगिंग, पीने के पानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 खास बातें जो बनाएंगी मैंगो मेला 2025 को यादगार:

  • 500 किस्मों के आम: दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अमरपाली, मलिका, रतोल, बॉम्बे ग्रीन जैसे दर्जनों नामचीन और दुर्लभ किस्में
  • प्रतियोगिताएं: रंगोली, मैंगो क्विज, नेल आर्ट, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, कहानी लेखन, ग्रुप डांस, मैंगो ईटिंग और बहुत कुछ
  • लोक कला की प्रस्तुति: नगाड़ा पार्टी, इकतारा पार्टी, जंगम पार्टी, बहुरूपिया नृत्य, लोक गायन
  • शिल्प बाजार: हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के शिल्पकारों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी
  • फूड कोर्ट: भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ पंजाबी, साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजन
  • ‘गो ग्रीन’ थीम: गार्डन और प्राचीन संरचनाओं को सौर ऊर्जा से चलने वाली खास लाइटिंग से सजाया जाएगा

 छात्रों के लिए रचनात्मक मंच
हर दिन स्कूली छात्रों के लिए विविध रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। 4 जुलाई को रंगोली, ड्राइंग और पोस्टर मेकिंग से शुरुआत होगी, जबकि 5 और 6 जुलाई को डांस, लेखन, गायन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और मेहंदी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *