Monday , 14 September 2026

त्योहारों के बावजूद भी कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट, बीते 24 घंटे में सामने आए 10,929 नए केस

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का जारी है। तो वहीं त्योहारों के बावजूद भी कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10 हजार 929 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12 हजार 509 लोग डिस्चार्ज हुए और 392 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में 5 नवंबर तक कोरोना के 61 करोड़ 39 लाख 65 हजार 751 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से पिछले 24 घंटे में 8 लाख 10 हजार 783 सैंपल की जांच की गई। लगातार 29 दिनों से कोविड-19 मामलों में दैनिक वृद्धि 20,000 से नीचे रही है। लगातार 132 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *