Thursday , 29 October 2026

ओलंपिक्स से लौटने के बाद नीरज चोपड़ा ने सेट किया अपना नया लक्ष्य, अमेरिका में करना चाहते हैं ये कमाल

नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलिंपिक्स में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत पर देश में खुशी का माहौल है। तो वहीं नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक्स से लौटते ही कुछ अपना अगला लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज चोपड़ा ने सेट किया ये लक्ष्य

जी हां, यही पुरुषों के जैवलिन के ओलिंपिक चैंपियन का नया लक्ष्य है। टोक्यो से लौटते ही उन्होंने अपने अगले लक्ष्य को सेट कर लिया है। उनकी नजर अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने नाम का डंका बजवाने की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, वो अब भारत की महिला लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज की कतार में खड़ा होना चाहते हैं। वो उनकी तरह अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतना चाहते हैं। 


Read More Stoties

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *