Friday , 11 September 2026

नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के PM इमरान खान को बताया ‘बड़ा भाई’, देखें VIDEO

पंजाब डेस्क: नवजोत सिंह सिद्धू का जब भी पाकिस्तान का दौरा होता है, बवाल मच ही जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। करतारपुर साहिब पर माथा टेकने के लिए सिद्धू जब पाकिस्तान पहुंचे तो वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बता बैठे। भाजपा ने इसे फिर से मुद्दा बनाते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू ने इमरान को कहा बड़ा भाई

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ही पाकिस्तान की सीमा में पहुंचे, इमरान खान की तरफ से भेजे गए अधिकारियों के एक दल ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने सिद्धू का स्वागत करते हुए और हार पहनाते हुए कहा कि, उन्हें पाकिस्तान के पीएम ने भेजा है। इस पर सिद्धू ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इमरान खान उनके बड़े भाई हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *