नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स के 14वें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
तो वहीं कुश्ती में भारत को सिल्वर मेडल। मिला है। हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया है। पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में जावुर युगुऐव (ROC) ने भारत के रवि दहिया को 7-4 से हराया।

- Tokyo Olympics: खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाला कांस्य पदक! अनिल विज ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
- पंजाब के खेल मंत्री का बड़ा ऐलान, हॉकी टीम में शामिल पंजाब के हर खिलाड़ी को मिलेगें 1-1 करोड़ रूपए
सीएम मनोहर लाल ने की ये घोषणा
रेसलर रवि दहिया के द्वारा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए क्लास वन अधिकारी रैंक की एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया। तो वहीं चार करोड़ रूपया की राशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ-साथ हरियाणा में कहीं भी एक प्लॉट 50 प्रतिशत के concession पर हरियाणा सरकार की ओर से देने की घोषणा की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
