Sunday , 26 July 2026

CCTV : पांच नकाबपोश लुटेरों ने बन्दूक की नोक पर डाला डाका

नरवाना, 25 अगस्त : नरवाना के पास हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक पर आए 5 लुटेरों ने एक पैट्रोल पम्प पर सरेआम बेखोफ लूट की वारदात को अंजाम दिया और 27 हजार रुपये ले उड़े। लुटेरों ने जब लूट की वारदात को अंजाम दिया उस वक्त पैट्रोल पम्प पर लोग पैट्रोल भरवा रहे थे लेकिन इस बात से बेखौफ लुटेरों ने लूट को अंजाम दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लूट की पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें एक लुटेरा बन्दुक पकडे दिख रहा हैं और बाकि लुटरों के हाथों में भी पिस्तौल है। बता दें लुटेरों ने अपने चेहरों को नकाब से छुपाया हुआ था ताकि उनकी पहचान न हो सके। पिस्तौल की नोक पर लुटेरों ने अपने काम को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए। बता दें पेट्रोल पंप के पास में नेशनल हाइवे से ट्रैफिक गुजर रहा था लेकिन इस बात से बेखौफ लुटेरों ने बिना डरे लूट को अंजाम दिया और पिस्तौल लहराते हुए निकल गए। इस घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है और साथ ही लुटेरों के दिन दिहाड़े लूट की घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *