Saturday , 25 July 2026

कटरीना और वरुण की जोड़ी पहली बार दिखेगी स्क्रीन पर

कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा ए बी सी डी और ए बी सी डी 2 का निर्देशन करने के बाद एक बार फिर से डांस फिल्म ले कर आ रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि इस बार ये फिल्म 3डी में होगी। फिल्म में डांस के किंग कहलाने वाले प्रभुदेवा तो होंगे ही जिनके साथ वरुण धवन कदम से कदम मिलते नजर आएँगे। लगता है रेमो कटरीना के डांस मूव्स से इम्प्रेस हो कर अपनी डांस मूवी में कास्ट कर रहे हैं। रेमो ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए कन्फर्म किया कि फिल्म में वरुण के साथ पहली बार कटरीना कैफ दिखेंगी। कटरीना और वरुण की साथ में ये पहली फिल्म होगी जो 8 नवंबर 2019 में रिलीज़ की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *