हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी के इस काल में देश के कई अस्पतालों से जहां आक्सीजन के कमी की खबरें सामने आ रही थीं तो वहीं अब हरियाणा के एक अस्पताल से खून के कमी की खबरें सामने आ रही हैं। फरीदाबाद के सिविल अस्पताल मे खून के कमी की खबर सामने आइ है।जिसके चलते दूसरी बीमारियों से ग्रषित लोगों को भी कई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘खून की कमी को देखते हुए लोगों से रक्त दान करने की अपील की’
यहां के सिविल अस्पताल से खून की कमी की खबर सामने आई है। जिसको देखते हुए बड़खल विधानसभा से बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया और वहां के हालात का जायजा लिया। खून की कमी को देखते हुए लोगों से रक्त दान करने की अपील भी की। खून के कमी के चलते अस्पताल मे प्रसव और दूसरी बीमारियों से ग्रषित लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
