नेशनल डेस्क- आज यानी 16 अगस्त को भारत की पहली महिला सत्याग्रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान का 117वां जन्मदिन है। इसी अवसर पर गुगल ने एक अनोखे अंदाज में उन्हें सम्मानित किया। बता दें, गुगल ने एक खास डूडल बना कर भारत की पहली महिला सत्याग्रही को समर्पित किया। गुगल हर खास मौके पर के डूडल बनाता है इस डूडल की बात करें तो, महिला सत्याग्रही को सम्मानित किया है इस डूडल पर क्लिक करने से सुभद्रा कुमारी चौहान से जुड़ा वेब पेज खुल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज ही के दिन हुआ था जन्म
आज के इस डूडल के बारे मे बताता है कि, सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म आज के दिन ही 1904 में उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के पास निहालपुर गांव में हुआ था, सुभद्रा कुमारी चौहान की पहली कविता सिर्फ नौ साल की उम्र में ही प्रकाशित हो गई थी। इसी के साथ, स्वाधीनता संग्राम में कई बार जेल यातनाएं सहने के बाद इन्होंने अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया है। बतादें, सुभद्रा कुमारी चौहान का देहांत 15 फरवरी, 1948 को 44 साल की उम्र में ही हो गया। इस खास डूडल को न्यूजीलैंड की गेस्ट आर्टिस्ट प्रभा माल्या ने बनाया है, जिसमें सुभद्र कुमारी चौहान साड़ी पहले कलम और कागज के साथ नजर आ रही है।
Read More Stories:
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
