मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोकसभा चुनावों के मध्यनजर वीरवार को जींद उपमंडल के पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने पन्ना प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और पूरी एकजुटता एंव सहयोग के साथ पार्टी प्रत्यासी की जीत के लिए काम करने का आवाहन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान मुख्यमंत्री ने पन्ना प्रमुखों को कर्तव्य एंव निष्ठा की शपथ दिलाई। बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हो मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास से हरियाणा की सभी दस सिटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास से उन्हे लग रहा है कि दोबारा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होगें। हरियाणा एक हरियाणवी एक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी जमीन खिसक रही है वही गठबंधन की बात कर रहे हैं । गौरतलब है कि पार्टी ने 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख निरधारित किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
