सिरसा, 20 अक्तूबर(सुरेंद्र सैनी): पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती एवं भाजपा नेत्री गोकुल सेतिया के ऊपर आज रनिया रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में गोकुल सेतिया की गाड़ी के शीशे टूट गए और उनके दो समर्थकों को चोटे भी आई हैं। घटना की सुचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। आपको बता दें इस घटना के बाद गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई। गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि सिरसा के पूर्व विधायक गोपाल कांडा के समर्थकों द्वारा उन पर हमला करवाया गया है।
वहीं फिलहाल इस बारे में पुलिस का कहना है कि गोकुल सेतिया की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गयी है। अगर कोई शिकायत आई तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल गोकुल सेतिया आज सुबह सवेरे अपने समर्थकों के साथ थेहड़ के मुद्दे को लेकर रनिया रोड क्षेत्र में डोर टू डोर जा रहीं थे कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें गोकुल सेतिया तो बच गए लेकिन उनके दो समर्थको को थोड़ी बहुत जरूर चोटे आई हैं। साथ हो गोकुल सेतिया की गाड़ी के शीशे भी टूट गए।
सुचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल सहित डी.एस.पी., एस.एच.ओ. भी मौके पर पहुँच गए और मामले की जानकारी ली। बता दें इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
