रतिया, 25 अप्रैल 2019 (बिट्टू हरौली):रतिया में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सिरसा लोकसभा से इनेलो उम्मीदवार चरनजीत रोड़ी ने रिबन काटकर पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा किया। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में कम भीड़ होने के कारण कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास भी लगी।
दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए इनेलो प्रत्याशी चरणजीत रोड़ी ने कहा कि इनेलो के वजूद कि वह लोग बात कर रहे हैं जिनका अपना कोई वजूद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वजूद तो पेड़ों का होता है टहनियों का नहीं। इसके आलावा इनेलो प्रत्याशी चरणजीत रोड़ी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से पार्टी की जीत का दावा किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
