कुरुक्षेत्र, 4 फरवरी(भारत साबरी): जींद उप-चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी राजनीतिक पार्टियों को घेरने में लगी है। शाहबाद से विधायक और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारवार्ता के दौरान सबसे पहले जींद उप- चुनाव के लिए जींद वासियों को धन्यवाद किया और उसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रणदीप सिंह सुरजेवाला के इस ब्यान पर कि उनकी पीठ में छुरा घोंपने वालों को वह बख्शेंगे नहीं इस पर राज्य मंत्री ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस के अंदर पनप रही फुट और बढ़ेगी ना कि घटेगी। वहीं जींद उप-चुनाव को कृष्ण बेदी ने पार्टियों का चुनाव नहीं बल्कि देश के तीन भावी प्रधान मंत्रियों द्वारा लड़ा गया चुनाव बताया। सबसे पहले जींद उपचुनाव में उतरे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की बात करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी बोले कि रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि उनको उनकी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है और राहुल गांधी ने उनको चुनाव लड़ने के लिए जींद भेजा है।
कृष्ण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी खुद को भावी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मानते हैं और वहीं दूसरी पार्टी जननायक जनता दल है जिसे समर्थन देने और प्रचार करने अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राज्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी खुद को देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इसके बाद मंत्री कृष्ण बेदी ने इनेलो पार्टी की बात की जिसका सीधा गठबंधन बहुजन समाज पार्टी से है उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी देश के प्रधानमंत्री पद की लालसा रखती हैं। इसलिए जींद उपचुनाव विधायक पद के लिए नहीं बल्कि भावी प्रधान मंत्रियों द्वारा लड़ा गया है।
वहीं इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से जब उनके चुनाव क्षेत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं जहां से पार्टी बोलेगी वहां से चुनाव लड़ेंगे और अगर पार्टी से आदेश हुआ कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है तो वह शाहबाद से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
