चंडीगढ़ 6 दिसंबर(पल्लवी बंसल) : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर भले ही खुलकर कुछ न कह रहे हों लेकिन दोनों के अफेयर के चर्चे इन दिनों आम हो चले हैं। जी हाँ कुछ वक्त पहले करण जौहर के शो में पहुंचे अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं। याद दिला दें कि इसी के साथ अर्जुन ने कहा था कि वो अपने साथी को परिवार से मिलवा भी चुके हैं। बता दें कि इसी मुद्दे को लेकर अब अर्जुन के चाचा अनिल कपूर का रिएक्शन आया है। अनिल कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के बच्चों के रिलेशन को लेकर खुलकर बात की और जब अनिल से पूछा गया कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर उनका क्या कहना है, तो इस पर अनिल ने कहा कि जो भी अर्जुन को खुशी दे हम उसमें खुश हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी अनुसार अनिल ने कहा कि ये उनक बहुत निजी मामला है मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन हम परिवार हैं। अर्जुन को जो भी चीज खुशी देगी हम उसमें उसके साथ हैं और उसकी खुशी हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। वहीं, इसी दौरान अनिल से रणबीर और आलिया की जोड़ी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर अनिल ने कहा कि ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं उन्हें साथ में और वक्त बिताना चाहिए।
आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका को अर्जुन के परिवार के साथ डिनर डेट पर भी देखा गया था,इसी बीच खबरों की माने तो दोनों ने साथ में एक प्रोपर्टी भी खरीदी है ।वेबसाइट पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका और अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक पॉश लोकेशन में घर खरीदा है। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक ”अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है. ये फ्लैट इन दोनों ने साथ में खरीदा है.अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
