हरियाणा डेस्क: कांग्रेस की जो अंदरूनी लड़ाई है, वो अब लोगों के एंटरटेनमेंट का साधन बन गई है, लोगो के सामने रोजाना कोई ना कोई एपिसोड सामने आते रहते हैं। ये कहना है हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज। जिन्होंने कुछ इसी तरह के शब्दों के साथ पंजाब कांग्रेस की कलह पर चुटकी ली है। अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस के इस तरह के कलह किसी ना किसी राज्य से सामने आते रहते हैं और इस पर कुछ अधिक कमेंट करना ठीक नहीं होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुनील जाखड़ से मुलाकात करने पचंकूला पहुंचे सिद्धू
बड़ी बात तो ये है कि, सिद्धू और कैप्टन के बीच में तनातनी बढ़ती ही जा रही हैं और इसी तनातनी के बीच सिद्धू आज के दिन सुनील जाखड़ से मुलाकात करने पचंकूला पहुंचे हुए थे, जिसके बाद उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी, जो कि बड़ी बातों की ओर इशारा करती हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
