बिहार डेस्क- बिहार के मुंगेर में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का देर रात घर आना उसके पति को पसंद नहीं था। लिहाजा उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस मामले से पर्दा उठाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को जिले के नेशनल हाइवे पर नया रामनगर थाना क्षेत्र के बांक कंचनगढ़ के पास 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किया गया। महिला की पहचान भागलपुर जिला के कहलगांव निवासी नीलेंदु कुमार की पत्नी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई। पुष्पा कहलगांव में श्रृंगार सेंटर और ब्यूटी पार्लर चलाती थी। घटना को लेकर महिला के पति और परिवार के लोगों ने कई तरह की बातें कहीं। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका के पति ने बयान में कहा था कि, सिंगार का सामान लेने के लिए ट्रेन से निकली थी, देर रात वापस नहीं आई तो भागलपुर जीआरपी और कहलगांव थाना में मिसिंग का आवेदन दिया।
Read More Stories:
चाकू से गला काटकर हत्या
दरअसल,पत्नी की जिद पर 2017 में उसने कहलगांव थाना क्षेत्र के कबैया गांव में ही श्रृंगार और ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, पत्नी का देर रात काम से लौटना और किसी के यहां जाकर ब्यूटीशियन का कार्य करना उसे पसंद नहीं था। इस वजह से पति और पत्नी में हमेशा तनाव बना रहता था। वहीं इन सब के बाद पति नीरज उर्फ निलेंदु ने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर, पुष्पा के सिर पर हथौड़ा मारकर बेहोश कर दिया। उसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पूछताछ में उसने अपने एक सहयोगी के साथ पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
