नेशनल डेस्क- ओडिशा के भुनेश्वर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक नौ वर्षीय बच्ची से उसके ही रिश्तेदार ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि, बच्ची अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। आरोपी व्यक्ति पेशे से दिहाड़ी मजदूर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बलात्कार करने का आरोपी व्यक्ति बच्ची का दूर का रिश्तेदार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
बच्ची अस्पताल में भर्ती
शिकायत में बताया गया है कि, बच्ची से बलात्कार तब किया गया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारियों ने बताया कि, बच्ची को पहले बालीपटना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे राजधानी भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची की हालात फिलहाल गंभीर है। आरोपी व्यक्ति बच्ची के परिवार का करीबी है जो अक्सर उसके घर आया करता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
