Saturday , 25 July 2026

दहेज प्रथा की बली चढ़ी 8 महीने की गर्भवती महिला, निर्ममता से उतारा मौत के घाट

पंजाब डेस्क- पंजाब के अमृतसर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 8 महीने की गर्भवती महिला की दहेज के खातिर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के चार सदस्यों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रघू राज महाजन, राकेश कुमार महाजन, शामा महाजन, ममता महाजन निवासी न्यू महिंदरा कालोनी मोहकमपुरा के तौर पर हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

ससुराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग

गीता बेदी ने बताया कि उसकी बेटी पायल का विवाह रघू राज महाजन के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लग गए। इस दौरान वह उसे काफी परेशान करते थे। इसके चलते पायल के ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। बाद में उनका राजीनामा करवाया गया और पायल फिर से अपने ससुराल में रहने लगी। वह 8 महीने की गर्भवती थी, पर बीते दिनों इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसे करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *