बठिंडा,06 जून। बठिंडा डबवाली रोड पर मछाना गांव में आग का तांडव देखने को मिला। मंगलवार की देर रात एक शराब की बड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिसकी लपटें दूर-दूर तक देखी गई। आग लगने से फैक्टरी के चारों ओर काला धुआं फ़ैल गया जिसने पूरी तरह से फैक्टरी को अपने लपेटे में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इस आगजनी में फैक्टरी में रखा सार सामान जलकर राख हो गया। शराब की ये फैक्टरी पूर्व विधायक दीप मलहोत्रा की है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर आग बुझाने का फायर सिस्टम लगा हुआ था, लेकिन वो भी आग को काबू करने में नाकामयाब रहा। फिलहाल फैक्टरी में अचानक लगी आग के कारणों का पता नहीं चला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
