हरियाणा में कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं। वहीं, आज भी हरियाणा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर हरियाणा के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारी बारिश के कारण 11 जिले प्रभावित
हरियाणा में भारी बारिश के कारण 11 जिले प्रभावित हुए हैं। इन 11 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। 854 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सवा लाख हेक्टेयर में फसलें डूबी हैं। वहीं, 24 घंटों के दौरान 105 और गांवों में घरों में पानी घुस गया। 16 हजार 857 हेक्टेयर में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। वीरवार को पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। अब तक 16 की मौत हो चुकी है और चार लोगों का पता नहीं चल पाया है।
आधा हरियाणा बाढ़ से जूझ रहा है। प्रदेश में 126 मकान पूरी तरह ढह गए हैं। 106 मकानों को भारी नुकसान हुआ है। 110 मवेशियों व 20 हजार मुर्गियों की मौत हुई है। 3674 लोगों को जलभराव क्षेत्र से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने के सामान और दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। पानीपत, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल में एनडीआरएफ के साथ ही अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में सेना के जवानों को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया है। अंबाला-कुरुक्षेत्र सहित कई शहरों के निचले इलाकों में पानी जमा है। कैथल में भी चीका के पास लगते कई गांवों डूब गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
