जैसे जैसे दिन बीत रहा है, सर्व कर्मचारी संघ का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अब इन कर्मचारियों ने 8 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर के आवास के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली है। हिसार के लघुसचिवालय में सर्व कर्मचारी संघ ने धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियो ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इन सभी का कहना है कि सरकार उनकी मांगो को पूरा नही कर रही है। जिससे सभी कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार से खफा है। सर्व कर्मचारी संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि 8 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष सुभाष लंाबा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना की आड में सरकार विभागों का निजीकरण करने जा रही है। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पैंशन की बहाली की जाए और निजी करण जैसे फैसलों को रोक लगानी चाहिए।
धरने पर बैठे ये कर्मचारी तो मानो अब अपनी मांगे मनवा कर ही रहेंगे। अब तो उन्होंने खुलेआम चेतावनी दे डाली है कि सरकार ने अगर मांगे नही मानी तो, कर्मचारियो द्वारा प्रदेश स्तर पर बडा आंदोलन किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
